अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवेदन किया है और आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है तो आप PMAY-G Beneficiary List (ग्राम सूची) में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
PMAY-G Beneficiary List में केवल उन लाभार्थियों के नाम मिलेगा जिन्हें सरकार द्वारा सहायता राशि देने और पक्का घर बनाने के लिए चुना गया है। यह सूची ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर परिवारों या कच्चे मकानों में रहने वाले सभी पात्र लोगो को कवर करती है।
| नोट: |
| जिनका नाम सूची में होगा, वही PMAY-G लाभार्थी हैं और उन्हें पक्का घर बनाने के लिए किस्त के रूप में सहायता राशि दी जाएगी। यह बेनेफिसयरी लिस्ट ग्रामीण क्षेत्रों के बेघर, कच्चे मकान में रहने वाले और गरीब परिवारों को शामिल करती है, जिन्हें घर बनाने के लिए मैदानी क्षेत्रों में ₹1.2 लाख, पहाड़ी क्षेत्रों में ₹1.3 लाख, और शौचालय के लिए ₹12,000 की सहायता राशि मिलती है। |
PM Awas Gramin List देखें
PM Awas Yojana Gramin List में अपना नाम देखने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं:
- सबसे पहले आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ
- होमपेज पर मेनू में Awaassoft ऑप्शन को चुनें।
- इसके बाद, आपको ड्रॉपडाउन मेन्यू में Report ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप्स 2: PMAYG nic in Report List
- इसके बाद आप RH Reporting Portal – https://rhreporting.nic.in/netiay/newreport.aspx पेज पर आ जाएंगे।
- यहाँ अब आपको Social Audit Reports (H) सेक्शन में Beneficiary details for verification विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप्स 3: PMAYG MIS Report
- अब आपके सामने MIS Report का पेज ओपन होगा। जहाँ पर आपको आवश्यक विवरण को चुनना होगा:
- State (राज्य)
- District (जिला)
- Block (Panchayat Samiti) ब्लॉक (पंचायत समिति)
- Village (गाँव)
- Year (साल)
- Scheme Name (योजना का नाम)

- सभी जानकारी चुनने के बाद, कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप्स 3: PMAY-G लाभार्थी सूची में नाम देखें
- अब आपकी स्क्रीन पर आपके गाँव की PMAY-G लाभार्थी सूची (Beneficiary List) दिखाई देगी।

- इस सूची को Download कर सकते हैं या Print करके अपने पास रख सकते हैं।

PMAY-G की लाभार्थी सूची AwaasApp से देखे
अगर आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) की लाभार्थी सूची अपने मोबाइल से देखना चाहते हैं, तो आप AwaasApp को डाउनलोड करके देख सकते हैं।

Google Play Store पर जा कर AwaasApp को डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद आप अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गाँव चुनकर लिस्ट देख सकते हैं।
इस ऐप से, आपका नाम PMAY-G Beneficiary list में शामिल है या नहीं वो देख सकते है।
| AwaasApp Download (Rural Housing Mobile Application) | https://play.google.com/store/apps/details?id=rural.housing&hl=en_IN |
| PMAYG Beneficiary List में नाम नहीं मिलने पर क्या करें? |
| अगर लाभार्थी सूची में आपका नाम दिखाई नहीं देता है, तो चिंता न करें आप अपने ग्राम पंचायत, सरपंच, या ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) से संपर्क कर सकते हैं। |
PMAY-G लाभार्थी सूची तैयार करने की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभार्थियों की सूची कुछ इस तरह से तैयार की जाती है:
- SECC 2011 (Socio Economic Caste Census): डेटा से ऐसे परिवारों की पहचान की जाती है जो बेघर, कच्चे मकान में रहते हैं या आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
- ग्राम पंचायत स्तर पर एक ग्राम सभा आयोजित की जाती है जहाँ स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों की मौजूदगी में SECC डेटा के आधार पर वास्तविक लाभार्थियों की जांच की जाती है।
- Awaas+ मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जांच ब्लॉक और जिला स्तर पर की जाती है ताकि डिटेल्स सही से प्राप्त हो सकें।
- आवेदन फॉर्म का वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद योग्य परिवारों की अंतिम लाभार्थी सूची तैयार की जाती है जिसे AwaasSoft App पोर्टल (pmayg.nic.in) पर अपलोड कर दिया जाता है और साथ ही ऑफलाइन तोर पर ग्राम पंचायत व ब्लॉक कार्यालय में भी लिस्ट भिजवा दी जाती है।
| नोट: |
| PMAY-G बेनिफिशियरी लिस्ट तैयार करते समय SC, ST, अल्पसंख्यक समुदाय, दिव्यांग व्यक्ति और बेघर परिवारों को पहले प्राथमिकता दी जाती है। |
RHReporting क्या है?
RHReporting (Rural Housing Reporting) प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत घर निर्माण की देख-रेख के लिए बनाया गया एक ऑनलाइन और डिजिटल पोर्टल है। यह Awaassoft पोर्टल (pmayg.nic.in) का महत्वपूर्ण भाग है, जिसका उद्देश्य योजना में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही बनाना है।
RHReporting Portal के मुख्य उपयोग:
- निर्माण देख-रेख: लाभार्थी के घर निर्माण की सही स्थिति जैसे नींव, दीवार निर्माण, छत डालना, या पूरी तरह पूरा होना देखी जा सकती है।
- जियो-टैगिंग सुविधा: निर्माण स्थल की GPS लोकेशन और फोटो अपलोड की जाती है, जिससे निगरानी बिल्कुल सही रहती है।
- FTO (Fund Transfer Order) जानकारी: किस्तों से जुड़ी जानकारी जैसे की पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की राशि, भुगतान की तारीख, और स्थिति (सफल / लंबित / असफल) देखी जा सकती है।
- निरीक्षण और सत्यापन रिकॉर्ड: ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा किए गए फील्ड निरीक्षण और सत्यापन की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध रहती है।
- लाभार्थी की जानकारी: लाभार्थी का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, बैंक खाता डिटेल्स और प्रगति स्थिति आसानी से देखी जा सकती है।
- रिपोर्ट जनरेट करना: ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की रिपोर्ट को Download और Print किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1. PMAYG Beneficiary List में अपना नाम कैसे चेक करें?
उत्तर: PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए > AwaasSoft मेनू >Reports >Beneficiary details for verification विकल्प से Village Wise लिस्ट चेक की जा सकती है।
प्रश्न 2. PMAY-G Beneficiary List में नाम जोड़ने के लिए क्या करना होगा?
उत्तर: जहाँ लिस्ट में नाम नहीं है वहाँ आवेदक को ग्राम पंचायत/BDO कार्यालय में संपर्क कर सत्यापन करवाना होता है .
प्रश्न 3. PMAY-G Beneficiary List में किन लोगों को प्राथमिकता दी जाती है?
उत्तर: Beneficiary List तैयार करते समय SC, ST, अल्पसंख्यक, दिव्यांग, व बेघर परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है और SECC 2011 डेटा के आधार पर चयन किया जाता है।