PM Awas Yojana (Gramin) 2026 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और जरुरी दस्तावेज

क्या आप भी प्रधानमंत्री (ग्रामीण) आवास योजना (PMAY-G) में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं? अगर हाँ, तो आप बिल्कुल सही वेबसाइट पर आए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और बेघर ग्रामीण परिवारों को पक्का घर बनाकर देना। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को केंद्र सरकार वित्तीय सहायता राशि देती है जिसकी वजह से वे अपना खुद का पक्का घर बना सकें।

PMAY-G पात्रता

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) आवेदन के लिए आपको निम्न पात्रता को पूरा करना होगा:

  • आवेदनकर्ता मूल भारतीय नागरिक और ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक या परिवार के पास पहले से पक्का (स्थायी) घर नहीं होना चाहिए।
  • कच्चे, आंशिक पक्के मकान वाले परिवार पात्र हैं।
  • आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले, SC/ST परिवार, दिव्यांगजन, विधवाएं और अन्य वंचित लोग
  • वार्षिक आय सीमा 3 लाख से 6 लाख रुपये के बीच, आय सीमा राज्य और योजना के तहत थोड़ा अलग हो सकती है।
  • आवेदनकर्ता का वोटर लिस्ट में नाम होना और वैध पहचान पत्र होना आवश्यक है।
नोट :
पात्रता का निर्धारण मुख्य रूप से SECC 2011 (सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना) डेटा के आधार पर होता है, जिसमें आवेदन करता की आर्थिक स्थिति और मकान की स्थिति शामिल है।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड: आपकी पहचान के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना महत्वपूर्ण जरूरी है
  • बैंक खाता डिटेल्स : आपके पास चालू बैंक खाता होना चाहिए, सरकार से मिलने वाली सहायता राशि सीधे DBT के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • पता प्रमाण पत्र: राशन कार्ड / बिजली बिल / पानी बिल / वोटर आईडी जैसे सही दस्तावेज का होना महत्वपूर्ण जरूरी है
  • आय प्रमाण पत्र: आपकी आर्थिक स्थिति जानने के लिए BPL कार्ड या पंचायत द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
  • मनरेगा जॉब कार्ड: जिनके पास MGNREGA जॉब कार्ड है उन्हें आवेदन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता दी जाती है।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: पहचान सत्यापन और आवेदन संबंधी अपडेट पाने के लिए आपकी फोटो और मोबाइल नंबर बहुत जरूरी हैं।

PMAY-G आवेदन प्रकिया (ऑफलाइन)

(1). ग्राम पंचायत में जाए

  • ऑफलाइन आवेदन की शुरुआत ग्राम पंचायत कार्यालय से होती है।

(2). सचिव या सरपंच से बात चित करें

  • ग्राम पंचायत के सचिव / सरपंच / PMAY-G नोडल अधिकारी से मिलें।
  • उनसे योजना की जानकारी, पात्रता और आगे के चरणों को समझें।

(3). आवेदन फॉर्म प्राप्त करें

  • अपनी ग्राम पंचायत कार्यालय से PMAY-G आवेदन फॉर्म बिल्कुल मुफ्त में लिया जा सकता है।
  • कुछ जगह में यह फॉर्म ब्लॉक कार्यालय या PMAY-G की Official Website से डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते है।
Note:
PMAY-G में आप खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, इसके लिए आप अधिकृत सरकारी अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी या CSC या इ- मित्र ऑपरेटर ही आवेदन कर सकते हैं।

(4). ऑफलाइन आवेदन फॉर्म में यह सभी जानकारी भरें:

  • आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम, पूरा पता, परिवार में कुल सदस्य और उनकी जानकारी, आधार संख्या, बैंक विवरण

(5). ग्राम सभा की मुख्य भूमिका

ग्राम सभा की एक प्रमुख बैठक की जाती है जिसमे नीचे दिए गए सभी पॉइंट की विस्तार से चर्चा की जाती है:

  • स्थानीय समुदाय की सहमति व पुष्टि
  • योग्यता, पात्रता की जांच और सत्यापन के बाद, ग्राम सभा योग्य आवेदकों की लिस्ट तैयार कर ब्लॉक कार्यालय को भेजती है।
  • इसके बाद ग्राम पंचायत/ब्लॉक डेटा ऑपरेटर आवेदन को Awaassoft पोर्टल पर अपलोड करते हैं जहाँ से सभी PMAY-G डेटा प्रबंधित होता है।

(6). PMAY-G आवेदन का वेरिफिकेशन और अप्रूवल स्टेटस

  • BDO और जिला परिषद अधिकारी आवेदन की जाँच करता है तथा SECC-2011 डेटा, ग्राम सभा की सिफारिश, और दस्तावेजों की सत्यता की जांच करते हैं।
  • पात्र आवेदनों को मंज़ूरी दी जाती है और जिसका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है, इसका नाम PMAY-G लाभार्थी सूची में शामिल कर दिए जाते हैं।

(7). PMAY-G वित्तीय सहायता

  • चयनित लाभार्थियों को मैदानी क्षेत्रों में ₹1.20 लाख तक की सहायता राशि और पहाड़ी क्षेत्रों में ₹1.30 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • यह राशि तीन किस्तों में सीधे DBT के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

(8). अतिरिक्त सुविधाएँ

  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए अलग से सहायता रकम दी जाती है।
  • सौभाग्य योजना से मुफ़्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।
  • उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन भी दिया जाता है।

(9). PMAY-G निर्माण प्रक्रिया

  • पहली किस्त मिलने के बाद लाभार्थी को तय समय के भीतर घर निर्माण शुरू करना जरूरी है।
  • पूरा निर्माण कार्य पंचायत स्तर के अधिकारियों और जिला प्रशासन की निगरानी में होता है।
  • घर पूरा होते ही अंतिम किस्त लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

PM Awas Yojana (Gramin) ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

स्टेप 1. ऑफिसियल वेबसाइट पर जावें:

PM Awas Yojana Portal

स्टेप 2. Awaassoft विकल्प पर जावें:

  • इसके बाद होम मेनू में Awaassoft पर क्लिक करे

स्टेप 3. Data Entry विकल्प पर क्लिक करें:

  • Awaassoft विकल्प के अंदर Data Entry पर क्लिक करें
Prime Minister Housing Scheme Rural Online Application

स्टेप 4. DATA ENTRY For AWAAS + चुनें:

  • इसके बाद आप अगले पेज पर दिखने वाले विकल्पों में से DATA ENTRY For AWAAS + ऑप्शन पर क्लिक करें।
Housing Scheme Rural Online Application

स्टेप 5. राज्य को चुनकर आगे बढ़ें:

  • इसके बाद, अपना राज्य को चुनें और Continue पर क्लिक करें।
pmay-g registration

स्टेप 6. लॉगिन क्रेडेंशियल्स भरें:

  • यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा को भरकर Log In पर क्लिक करें।
Pm awaas login

स्टेप 7. Beneficiary Registration Form खुलेगा:

  • लॉगिन के बाद आपके सामने Beneficiary Registration Form ओपन हो जाएगा जहा अपनी Personal Details (नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल इत्यादि) भरें
  • Bank Account Details भरें: बैंक का नाम, खाता नंबर, IFSC व अन्य बैंक से जुड़ी जानकारी दर्ज करें
  • Convergence Details भरें: यहाँ जॉब कार्ड नंबर, स्वच्छ भारत मिशन (SBM) पंजीकरण संख्या और अन्य संबंधित योजनाओं के प्रमाणीकरण नंबर भरें (यदि लागू हो)।
  • Details Filled By Concern Office: इस भाग को आमतौर पर ब्लॉक/जनसेवा केंद्र के अधिकारी भरते हैं अगर आप केंद्र पर हैं तो अधिकारी से आवश्यक विवरण भरवाएँ।
  • यह सभी करने के बाद आप Submit बटन पर क्लिक कर दें।

स्वीकृति (Sanction Order) एवं नोटिफिकेशन

  • आपके आवेदन के अनुमोदन पर आपको Sanction Order जारी होगा यह मेल/एसएमएस अथवा पोर्टल पर दिख जाएगा, सभी अनुमोदन सूचनाएँ आपके मोबाइल नंबर पर SMS से भी भेज दी जाती है।
Note:
स्वीकृति पत्र जारी होते ही लाभार्थियों के बैंक खाते में 7 कार्य दिवसों के भीतर पहली किस्त जारी कर दी जाती है।

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) आवेदन करके आप पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते है। पात्र आवेदकों को दस्तावेज़ सत्यापन के बाद राशि किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती है।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. PMAY-G 2025 में कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: PMAY-G के लिए वह लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है, जो BPL, SC/ST, कमजोर आर्थिक वर्ग, विधवा या दिव्यांग हों और ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हों।

प्रश्न 2. PMAY-G में कितनी राशि मिलती है?

उत्तर: इस योजना के तहत मैदानी क्षेत्रों में ₹1.20 लाख और पहाड़ी क्षेत्रों में ₹1.30 लाख तक की सहायता राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

प्रश्न 3. PMAY-G का आवेदन कैसे चेक करें?

उत्तर: आप आधिकारिक वेबसाइट पर pmayg.nic.in > Registration Number डालकर आवेदन की स्थिति (Application Status) चेक कर सकते हैं या ग्राम पंचायत से भी जानकारी ले सकते हैं।