प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट झारखंड

प्रधानमंत्री आवास योजना: ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ऐसे लोग जिनके पास खुद का मकान नहीं है, कच्चे घरो में अपना जीवन यापन कर रहे है उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। झारखण्ड राज्य में इस योजना का विस्तार किया जा रहा है और राज्य के लोगो का जीवन तेजी से बदल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि 2025 के अंत तक हर पात्र परिवार को खुद का पक्का घर मिल सके।

PM आवास योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी परिवारों को पक्का, सुरक्षित और मजबूत घर देना है। झारखंड राज्य के सहित देश के सभी ग्रामीण इलाकों में सहायता राशि दी जा रही है यह राशि लाभार्थियों को तीन किस्तों में प्रदान की जाती है।

Jharkhand ग्रामीण आवास योजना की सूची देखने की प्रक्रिया 

अगर आप झारखण्ड राज्य के निवासी है और PM आवास योजना की लाभार्थी सूची देखना चाहते है तो निचे दिए गए चरणों का पालन करे:

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट – https://pmayg.nic.in/ विजिट करे। 
  • होम पेज पर Menu में Awaassoft ऑप्शन पर क्लिक करे। 
  • Awaassoft पर क्लिक करते ही ड्रॉपडाउन Menu खुल जाएगा, इसमें  Report विकल्प पर क्लिक करे। 
  • इसके बाद आपके सामने rhreporting का पोर्टल खुल जाएगा। 
  • rhreporting पेज पर जाने के बाद नीचे स्क्रॉल करते हुए Section H में Beneficiary Details For Verification पर क्लिक करे। 
  • अब आपके सामने PM आवास MIS रिपोर्ट फॉर्म खुलेगा, इसमें अपने राज्य का नाम झारखंड, अपना जिला, अपना ब्लॉक और कैप्चा दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने PMAY-G झारखण्ड झारखंड लाभार्थी लिस्ट खुल जाएगी।

PMAY-G के लाभ

  • इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • आर्थिक सहायता में मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को ₹1,20,000 की सहायता राशि दी जाती है।
  • पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को ₹1,30,000 की सहायता राशि दी जाती है। 

आवेदन प्रक्रिया

  • ग्राम पंचायत से संपर्क: ग्राम पंचायत कार्यालय जाएं और सचिव/सरपंच से PMAY-G फॉर्म निःशुल्क प्राप्त करें।
  • ग्राम सभा सत्यापन: फॉर्म भरकर दस्तावेज़ों के साथ जमा करें। ग्राम सभा आपके घर की स्थिति और पात्रता की जांच कर आवेदन सूची ब्लॉक कार्यालय भेजती है।
  • ब्लॉक व जिला (District) स्तर जांच: BDO और जिला अधिकारी SECC डेटा व दस्तावेज़ों की पुष्टि करते हैं। पात्र आवेदनों को मंज़ूरी देकर लाभार्थी लिस्ट में शामिल किया जाता है।  

पीएम ग्रामीण आवास की विशेषताए

  • प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के सभी पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है।
  • इस योजना में समतल क्षेत्रों में घर बनाने के लिए 1,20,000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • इसके अलावा पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में घर बनाने के लिए 1,30,000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के लिए सरकार ₹12,000 की सहायता स्वच्छ भारत मिशन या MGNREGA की मदद से देती है।
  • ग्रामीण आवास योजना में लाभार्थियों का चुनाव SECC 2011 डेटा और Awaas+ के सर्वे के आधार पर किया जाता है।
  • पूरी धनराशि तीन किश्तों में सीधे अपने खाते में DBT की मदद से भेजी जाती है।
  • अगर कोई लाभार्थी सूची देखना चाहता है तो PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट या फिर AwaasApp मोबाइल ऐप के जरिए देख सकता है।
  • इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी AwaasSoft और AwaasApp के माध्यम से डिजिटल तरिके से की जाती है।