प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत सरकार ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और बेघर परिवारों को खुद का पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के विभिन्न ग्रामीण इलाको में रहने वाले परिवारों के लिए नियमित रूप से आवास योजना की सूची जारी करती है जो की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाती है, ताकि कोई भी आवेदक आसानी से अपना नाम जांच सके। अगर अपने भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन किया है, तो घर बैठे ऑनलाइन नई PMAY-G लिस्ट देख सकते है।

छत्तीसगढ़ PMAY-G आवास सूची कैसे चेक करे

  • सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट – pmayg.nic.in पर जाएं। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर AwaasSoft सेक्शन में जाकर Reports पर क्लिक करे।
  • क्लिक करते ही आपके सामने rhreporting.nic.in का नया पेज खुल जाएगा। 
  • यहाँ Social Audit Reports सेक्शन में जाएं और Beneficiary Details के ऑप्शन पर क्लिक करे। 
  • इसके बाद नए पेज पर अपना राज्य, जिला ब्लॉक और ग्राम पंचायत को चुनकर सबमिट पर क्लिक करे। 
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपके सामने MIS Report का पेज खुल जाएगा
  • अब आपके गाँव का प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट खुल जाएगा जहा अपना नाम देख सकते है
  • इस सूची को PDF फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

ग्रामीण आवास योजना छत्तीसगढ़ के लाभ 

  1. सरकार समतल क्षेत्रों में रहने वाले लाभार्थियों को ₹1,20,000 की सहायता राशि प्रदान करती है।
  2. पहाड़ी और दुर्गम इलाको में रहने वाले परिवारों को ₹1,30,000 की सहायता राशि प्रदान करती है।
  3. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी (DBT) की मदद से भेजी जाती है। 
  4. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र गरीब परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रूपए की सहायता राशि स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण (SBM-G) के तहत प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) छत्तीसगढ़ की आवेदन प्रक्रिया

  • ग्राम पंचायत जाएं: सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत/ब्लॉक कार्यालय से PMAY-G योजना का आवेदन प्राप्त करे। 
  • फॉर्म लें: फॉर्म में पूछी गयी जानकारी भरे:
    • आवेदक का नाम
    • आधार कार्ड
    • बैंक पासबुक
    • राशन कार्ड
    • पासपोर्ट फोटो
    • मनरेगा जॉब कार्ड 
  • जमा करें: सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को दस्तावेजों के साथ ग्राम पंचायत में जमा कर दे। 
  • ग्राम सभा सत्यापन: इसके बाद ग्राम सभा सत्यापित करेगी और पात्र पाए जाने पर आगे की कार्यवाही करेगी। 
  • ऑनलाइन अपलोड: सत्यापन होने के बाद डेटा ऑपरेटर Awaassoft पोर्टल पर अपलोड करेगा, आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। 
  • ब्लॉक/जिला जांच: ब्लॉक और जिला स्तर पर आवेदन की SECC 2011 डेटा के आधार पर जांच होती है। 
  • स्वीकृति: पात्र पाए जाने पर आवेदन स्वीकृत हो जाएगा और नाम PMAY-G लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा।