प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट बिहार 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) योजना के तहत पात्र सभी ग्रामीण परिवारों को अपना पक्का घर बनाने के लिए किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसका मुख्य लक्ष्य 2025 -26 तक “सभी गरीब परिवार के लिए आवास” उपलब्ध कराना है। मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लाभार्थियों को ₹1,20,000 दो किश्तों में, जबकि पहाड़ी वाले क्षेत्रों के लिए यह राशि ₹1,30,000 तक होती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (बिहार) की सूची देखने के लिए इस लेख में बताई प्रक्रिया का पालन करे.

PM Awas Yojana

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण & शहरी)
शुरू की गईभारत सरकार द्वारा
लॉन्च वर्ष2015
उद्देश्यसभी पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना
राज्यबिहार
लाभार्थी क्षेत्रग्रामीण (PMAY-G) एवं शहरी (PMAY-U)
वित्तीय सहायता₹1.20 लाख (मैदानी क्षेत्र) और ₹1.30 लाख (पहाड़ी क्षेत्र)
विशेषताएँजल, शौचालय एवं बिजली जैसी मूल सुविधाओं के साथ पक्का घर
आवेदन ऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिशियल पोर्टलpmayg.nic.in

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना सूची देखने की प्रक्रिया

बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत नए लाभार्थियों की अपडेटेड सूची जारी कर दी है। पात्र नागरिक ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं.

चरण -1: ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं:

  • सबसे पहले PMAY-G की ऑफिसियल वेबसाइट –  https://pmayg.nic.in/ पर जाएँ।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर मेनू में Awaassoft विकल्प के अन्तर्गत ड्रॉपडाउन मेन्यू में Report ऑप्शन पर क्लिक करें।
PM Awas Gramin Portal

चरण -2: Social Audit Reports देखे:

  • अब आप RH Reporting Portal – https://rhreporting.nic.in/netiay/newreport.aspx पेज पर आ जाएंगे।
  • अब आपको Social Audit Reports (H) सेक्शन में Beneficiary details for verification विकल्प पर क्लिक करें।
PM Awas

चरण -3: MIS रिपोर्ट पेज पर डेटा दर्ज करें:

  • अब आपके सामने MIS Report का पेज ओपन होगा। जहाँ पर आपको आवश्यक विवरण को चुनना होगा:
PMAYG List
  1. राज्य का नाम बिहार
  2. District
  3. Block (Panchayat Samiti)
  4. Village
  5. Year
  6. Scheme Name
  • सभी जानकारी चुनने के बाद कैप्चा भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपके गाँव की PMAY-G लाभार्थी सूची (Beneficiary List) दिखाई देगी इस सूची में अपना नाम ढूंढे.
लेटेस्ट न्यूज़ 2025-29
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2025 की लाभार्थी सूची जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया मुफ्त है और लाभार्थी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य 2029 तक 2.95 करोड़ घरों का निर्माण करना है।

Bihar PMAY-G की लाभार्थी सूची AwaasApp से देखे

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) की लाभार्थी सूची मोबाइल से देखना चाहते हैं तो AwaasApp डाउनलोड करके आसानी से देख सकते हैं।

AwaasApp
  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से AwaasApp को डाउनलोड करें।
  • ऐप डाउनलोड करने के बाद आप अपना राज्य बिहार और अपना जिला, ब्लॉक और गाँव चुनकर लिस्ट देख सकते हैं।

PMAY-G बिहार मुख्य पहलू

  • लाभार्थी चयन: SECC 2011 और Awaas+ सर्वे के आधार पर चयन।
  • समतल क्षेत्र में सहायता: प्रति आवास ₹1.20 लाख की वित्तीय मदद।
  • पहाड़ी क्षेत्र में सहायता: प्रति घर ₹1.30 लाख तक की सहायता।
  • शौचालय हेतु सहायता: ₹12,000 की सहायता स्वच्छ भारत मिशन के तहत
  • श्रम दिवस सहायता: MGNREGA के तहत 90–95 मानव दिवस की मजदूरी सहायता।
  • धनराशि वितरण प्रणाली: DBT के माध्यम से 3 किस्तों में बैंक खाते में भुगतान।
  • लिस्ट देखने का तरीका: PMAY-G आधिकारिक वेबसाइट या AwaasApp पर सूची उपलब्ध।
  • अतिरिक्त सुविधाएँ: बिजली, पानी, गैस कनेक्शन और शौचालय की सुविधा अन्य योजनाओं से।
  • निगरानी व्यवस्था: प्रगति की मॉनिटरिंग AwaasSoft और AwaasApp के द्वारा ।
महत्वपूर्ण नोट्स
अगर आपका नाम बिहार की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लिस्ट में नहीं है, या फिर आपको अभी तक लाभ नहीं मिला है, तो आप अपने गांव की पंचायत/ब्लॉक कार्यालय में जाकर संपर्क करके आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।

PM आवास योजना: दस्तावेज और योग्यता

दस्तावेज़योग्यता
आधार कार्डघरहीन परिवार
नवीनतम फ़ोटोकच्चा घर (1-2 कमरा)
जॉब कार्डपरिवार में 25+ साक्षर व्यक्ति नहीं
बैंक पासबुक16-59 वर्ष का वयस्क पुरुष न हो
SBM पंजीकरण संख्यादिव्यांग/श्रमिक परिवार
मोबाइल नंबरSC/ST/अन्य श्रेणी के पात्र परिवार

महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. पीएम आवास List कैसे देखें?

उत्तर: PMAY-G ऑफिसियल वेबसाइट pmayg.nic.in पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या PMAY ID दर्ज करके देख सकते हैं।

प्रश्न 2. अगर मेरा नाम पीएम आवास List में नहीं है तो क्या करें?

उत्तर: यदि नाम सूची में नहीं मिलता है तो आप पंचायत/ब्लॉक कार्यालय में आवेदन स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।